Udaipur trip 04

जयपुर से उदयपुर ट्रेन बुकिंग

ऐसे तो उदयपुर में घूमने को बोहोत सारी जगह हैं परन्तु हमारे पास दिन भी कम थे और पैसे भी तो हमने वीकेंड के हिसाब से बिना प्लान किये निकल गए उदयपुर के लिए जो भी ट्रेन उपलब्ध मिली | शुक्रवार रात्रि की स्लीपर श्रेणी की टिकेट्स हमने IRCTC की App से ही बुक की जो की हमें लगभग 265 प्रति व्यक्ति पर मिली |

IRCTC पर ये मेरा पहला अनुभव था मुझे काफी आसान लगा और इससे पहले हम ब्रोकर के जरिये टिकेट्स बुक किया करते थे परन्तु IRCTC इतना सरल था उपयोग करने में की मुझे बिलकुल भी परेशानी नहीं हुई इससे हमारा पैसा और समय दोनों बच गया |

जयपुर से उदयपुर ट्रेन का सफर

Train Journey
जयपुर से उदयपुर ट्रैन से हमें 6 से 7 घंटो का समय लगा परन्तु ये समय कैसे बीत गया हमें पता ही नहीं चला हम लोग घर से खाना खाकर निकले थे तो हमें रास्ते में तो खाने की जरूरत नहीं पड़ी तो हमने थोड़ी देर गप्पे मारे और मध्यरात्रि में सबको नींद आने लगी तो हम लोग सो गये और सुबह तक हम उदयपुर स्टेशन पर थे इस तरह हमारा सफर आराम से कट गया में आपको भी यही सुझाव दूंगा की आप भी जितना हो कोशिश कीजिये की रात में ही सफर करे आपका सफर अच्छे कट जायेगा और अगर आप भी एक बजट ट्रिप पर हैं तो ट्रेन का सफर ही उत्तम रहेगा |

उदयपुर में बजट होटल

स्टेशन से बहार निकल कर हम लोगो ने सस्ता सुन्दर होटल ढूंढ़ना शुरू किया शहर से थोड़ा दूर ही हमें मिल भी गया | चूँकि उदयपुर ज्यादा बड़ा शहर नहीं हैं इसलिए हमें ढूंढने और होटल आने जाने में भी ज्यादा दिकत नहीं आई क्युकी उदयपुर एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए मात्र 10 रूपए प्रति व्यक्ति किराया लगता था | तो हमारे लिए काफी सस्ता हो गया था होटल हमें मात्र 500 प्रति दिन के लिए एक रूम मिल गया था जो की तीन लोगो के हिसाब से ठीक था | रूम काफी ठीक ठाक सा ही था अगर में रेट करू रूम को 5/2 ही था पर हमें कोई खाश दिक्कत हुई नहीं |

Day 1: उदयपुर फतेह सागर लेक(झील)

Fateh Sagar Lake

होटल से नहाकर कर हम लोगो लोकल मार्केट होते हुए फतेह सागर लेक(झील) चले गए जहाँ पर पहले से काफी गतिविधियाँ चल रही थी जैसे बोटिंग, घुड़सवारी और भी काफी चीजे वहाँ चल रही थी जिनकी कीमत 100 रूपये से 500 रूपए थी परन्तु हमने किसी में भी भाग नहीं लिया और शाम होने तक हमें वही चिल किया फोटोज वीडियोस क्लिक किये काफी पर्यटक वहाँ आये थे तो हमें दोपहर से शाम कब हो गई पता ही नहीं चला शाम को फतह सागर का नजारा काफी सुन्दर था |

शाम होते होते हम लोग वहाँ से निकल कर होटल आ गए हमने आते समय ही अपना खाना पैक करवा लिया था अपनी इच्छा के हिसाब से बस खाना खाया थोड़ी देर हंसी मजाक किया और सो गए |

Day 2: उदयपुर सिटी पैलेस और लेक पिछोला (झील)

Udaipur city place

अगले दिन हम लोग निकल गए सिटी पैलेस के लिए साधारणत्या सिटी पैलेस म्यूजियम की टाइमिंग रहती हैं 9:45 am–5:15 pm हम लोग 10 बजे तक वहाँ पहुच गए थे और टिकट्स ले लिए थे 1 टिकट्स की कीमत 4०० रूपये थी भारतीय पर्यटकों के लिए विद्यार्थियों के लिए इसकी कीमत मात्र 150 रूपये थी परन्तु विद्यार्थी कार्ड दिखाना अनिवार्य था तो हमारा सुझाव है आप अगर विद्यार्थी हैं तो अपना कार्ड साथ में जरूर रखे | 11 बजे से 3 बजे तक हम लोग म्यूजियम में रहे हमें काफी जानकारियाँ वहाँ से मिली अपने गौरवशाली इतिहास को जानने का मौका मिला हमारा अनुभव कही ज्यादा अच्छा रहा मेरा सुझाव हैं आप सिटी पैलेस जरूर जाये |

Udaipur lake Pichola
सिटी पैलेस के पीछे की तरफ एक और झील हैं जिसका नाम हैं लेक पिछोला हम लोग जब वहाँ पोहोचे तो वहाँ काफी शांति थी हमें एक अच्छी ऊर्जा वँहा से मिल रही थे लेक(झील) के पास में ही रेस्टोरेंट्स भी थे अगर हमारे पास पैसे होते तो जरुर हम वहाँ अपना कुछ वक्त बिताते परन्तु उसी की कमी थी पर कोई ना हमने वही कही एक अच्छी सी जगह तलासी और कुछ देर वही समय बिताया शाम को हमारी जयपुर के लिए ट्रैन थी तो हमने होटल से चेक-आउट किया और निकल गये जयपुर के लिए जयपुर की भी टिकट्स हमें उसी कीमत पर पड़ी 265 रूपये प्रति व्यक्ति |

Price Summary

Jaipur to Udaipur Train fire: ₹265/-

Udaipur Local Transport: ₹10/-

Hotel For 1 night: ₹500/-

City Place tickets: ₹400/-

Food per day: ₹500/-

Jaipur to Udaipur Train fire: ₹265/-

अस्वीकरण/Disclaimer

ऊपर दी गई सभी जानकारियां वर्तमान समय की नहीं होने की कारण दी गई जानकारियों का अलग होना पाया जा सकता हैं | और हिंदी के कुछ शब्द भी गलत हो सकते हैं यह एक लेख को एक आम रूप से लिखा गया हैं जिसमे व्याकरण पर ध्यान नहीं दिया गया हैं अगर आपका कोई सुझाव हैं तो हमारे साथ जरूर साँझा करे हम उसपर जरूर विचार करेंगे धन्यवाद |

Login with